कछौना (हरदोई) : मार्च माह का शेष प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डों पर दिनांक 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक निःशुल्क राशन वितरण होगा, दोनों प्रकार के कार्डों पर प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्न जिसमें 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल का वितरण किया जाएगा।
जिन कार्ड धारकों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से वितरण संभव नहीं हो सकेगा, उनके लिए 10 अप्रैल को प्रॉक्सी/ओटीपी के माध्यम से वितरण किया जाएगा। कोई उचित दर विक्रेता निर्धारित मात्रा से कम राशन देता है, तो बांट माप अधिकारी सण्डीला ध्रुव कुमार 9453942590 पर संपर्क करें।
रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता