निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन, निःशुल्क जाँच से लेकर ऑपरेशन तक निःशुल्क व्यवस्था

कछौना (हरदोई) : विकास खण्ड कछौना की ग्रामसभा पुरवा के मिनी सचिवालय में शुक्रवार को नवज्योति नेत्र चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन व सह मोतियाबिंद का ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है।

बताते चलें कि विकास खण्ड कछौना की ग्रामसभा पुरवा के मिनी सचिवालय में नव ज्योति नेत्र चिकित्सालय द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन 15 जनवरी 2021 शुक्रवार को किया जाएगा। इस शिविर में मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह (आशू) रहेंगे। चयनित मोतियाबिंद मरीजों को निर्धारित तारीख को नवज्योति नेत्र चिकित्सालय बजाज एजेंसी के पास संडीला रोड गौसगंज अस्पताल लाया जाएगा, चयनित मरीजों का उक्त नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चयनित भर्ती मोतियाबिंद मरीजों को रुकने, दवा, चश्मा, छोड़ने की निःशुल्क व्यवस्था होगी। आधुनिक पद्धति द्वारा बिना टांका/चीरा/लेंस आदि की इस शिविर में व्यवस्था की गई है। लागत मूल्य पर चश्मा वितरण, निःशुल्क सबलबाई की जांच, निःशुल्क शुगर एवं बीपी की जांच व निःशुल्क कंप्यूटराइज आंख की जांच आदि सुविधाएं दी जाएंगी।

इस शिविर में मोतियाबिंद, सहित आंख सबंधी सभी समस्याओं के लिए इच्छुक मरीज इस शिविर में आकर लाभ उठा सकते हैं। नवज्योति नेत्र चिकित्सालय द्वारा अब तक 10 हजार से अधिक मरीजों का सफल आंखों का ऑपरेशन हो चुका है। इस शिविर के आयोजक अवधेश गुप्ता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर इसका लाभ उठा सकते हैं। यहां नेत्र जांच से लेकर ऑपरेशन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इसका लाभ पाने के लिए मरीजों को आधार कार्ड व राशन कार्ड की छाया प्रति व दो फोटो पासपोर्ट साइज व मोबाइल नंबर अपने साथ अवश्य लाना है।

रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता