हरदोई- जिला महिला अस्पताल से 108 प्रभारी की बाइक चोरी हो गयी। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी डॉक्टर रमेश कुमार 108 एम्बुलेंस प्रभारी के रूप में जिले में तैनात है। वह रोज की भांति अपनी ड्यूटी पर थे और अपनी बाइक जिला महिला अस्पताल के स्टैंड पर खड़ी करके अपनी ड्यूटी करने चले गए। जब वह ड्यूटी समाप्त कर वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके पर नही थी। इसके बाद उन्होंने पड़ताल की लेकिन बाइक का पता नही चला। इसके बाद मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गयी। हालांकि पुलिस ने नाकेबन्दी की लेकिन बाइक का पता नही चल सका। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी और बाइक चोर को बाइक ले जाते सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बाइक चोर का पता लगाने में जुट गई है।