नाबालिग लड़के से सामूहिक कुकर्म, मां के फाड़े कपड़े

             हरदोई– जिले में आये दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जनपद के हरियांवा थाना क्षेत्र से का है। इस बार दरिंदों ने एक नाबालिग लड़के पर जुल्म ढाया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित की मां के कपड़े फाड़ कर उन्हें जलील किया, साथ ही गाली-गलौज भी की।पीड़ित नाबालिग और उसकी मां को जब थाने में इंसाफ नहीं मिला तो वह न्याय की गुहार लगाने आज पुलिस अधीक्षक की चौखट पर आ पहुंची। उन्होंने अपनी आपबीती एसपी हरदोई को बताई। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
        जिले के हरियांवा थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोग 14 साल के नाबालिग को खेत में बहाने से ले गए। उन्होंने नाबालिग के साथ सामूहिक कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना से सहमे पीड़ित ने जब इस बात की शिकायत अपने घर आकर परिजनों से की, तो परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। यहां मामला और बढ़ गया। आरोपियों ने पीड़ित की मां के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें जलील किया। उनके साथ गाली-गलौज कर उन्हें भगा दियाइस मामले की शिकायत जब पीड़िता ने सम्बंधित थाने में की तो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी दबंग आरोपियों ने पीड़ित परिवार वालों का जीना हराम कर दिया और दबाव बना कर सुलह करवा ली। इस बाबत आरोपियों ने फिर से पीड़ित नाबालिग के साथ कुकर्म करने की कोशिश की।
              पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंग आरोपी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही जो कृत उनके बेटे के साथ हुआ वही मां और उनकी बेटी के साथ करने की धमकियां भी आरोपी दे रहे हैं। इसी के चलते आज पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पीड़िता ने आकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों को जेल भिजवाए जाने की मांग करते हुए सुरक्षा प्रदान किये जाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।