तालाब में डूबने से बालक की मौत

              पिहानी- क्षेत्र के ग्राम सिमौर के मजरा अखरीपुरवा में शुक्रवार को ग्राम के उत्तर दिशा में तालाब में दस वर्षीय बालक मो0 इस्लाम नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। पिहानी से घर वापस जा रहे उसके पिता इदरीस ने देखा। शोर किया, शोर सुन ग्राम के लोग इकट्ठा हो गये। तालाब में घुसकर बच्चे के ढूंढ कर निकाल लिया।
                 अगर उसके चचेरे भाई आमिर की माने तो उसने फोन पर बताया कि मैने अपने गावं की एक लड़की कुन्नी के मोबाइल से 108 एम्बुलेन्स को फोन किया लेकिन एम्बुलेन्स नही आयी। उसने ये भी बताया जब इस्लाम तालाब से निकाला गया तब उसकी संासे चल रही थी। यदि समय रहते एम्बुलेन्स आ जाती तो उसकी जान बच सकती थी। मो0 इस्लाम कक्षा 6 का छात्र था। जो वर्तमान में जू0हा0 स्कूल सिमौर में अध्ययन था। मृतक के माता पिता की हालत बहुत दयनीय है। उसके पिता मजदूरी, मां इधर उधर भीख मांगकर गुजर बसर करते है। उसके पिता ने घटना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।