शौच गयी युवती के साथ गैंगरेप, पूर्व प्रधान व उसके साथी पर रेप करने का आरोप

          शौच गयी एक युवती के साथ ग्राम सभा के पूर्व प्रधान ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया और उसे धमकाया भी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
          हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसकी 18 वर्षीया पुत्री रात में शौच के लिए गयी थी। वहीं खेत की तरफ पहले से ही मौजूद गांव नेदुरा के पूर्व प्रधान समीर व उनका सहयोगी अरुण मौजूद था। आरोप है कि उसकी पुत्री को पकड़ कर दोनों ने दुष्कर्म किया। किसी तरह उसकी पुत्री घर पहुंची और मामले की जानकारी दी। परिजन युवती को लेकर पुलिस के पास पहुंचे जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।