निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों ने जमकर किया प्रदर्शन

प्रदेश सरकार की ओर से 5 महानगरों और 7 शहरों की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की योजना पर विद्युत कर्मचारी सहायक संघ समिति की ओर सर्किल ऑफिस में प्रदर्शन किया गया। 3 से 5 बजे तक कार्य का बहिष्कार किया गया। सर्किल ऑफिस आशा नगर में विद्युत सहायक कर्मचारी संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार 5 महानगरों और 7 शहरों की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों को सौंपने जा रही है जिसका कर्मचारी संगठन विरोध करता है। उन्होंने बताया कि इन महानगरों में विद्युत व्यवस्था का उच्चीकरण कर दुरुस्त किया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बिजली कर्मियों के भविष्य को अंधकार में करने जा रही है । प्रदेश सरकार का यह फैसला न्याय संगत नहीं है इसे वापस लेना चाहिए कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर 3 बजे से 5 बजे तक कार्य बाधित रखा।