भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के द्वारा मंडल स्तर पर किसानों द्वारा कल प्रदर्शन करते हुए हरियावां थाना गेट से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी ।
किसान नेता राहुल मिश्र ने किसानो की मुख्य समस्याएं बतााते हुुए कहा कि जिन समस्याओं को लेकर प्रथम चरण में जिले के 6 थानों पर विरोध प्रदर्शन कर सबन्धित अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा वह इस प्रकार हैं ।
1.गन्ना भुगतान
2.गन्ना घटतोली
3.सेंटरो पर किसानो से अवैध वसूली
4.स्थानीय पुलिस के द्वारा छोटे गन्ना किसानों का ओवर लोडिंग व ट्रैफिक के नाम पर शोषण
6.ट्रांसपोर्टरों के द्वारा जर्जर ट्रकों से ओवर लोड गन्ने की ढुलाई होना (इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस का मुकबधिर होना)
7.आंझी रेलवे फाटक पर ओवर लोड ट्रकों द्वारा जाम लगाना
8.गन्ना सेंटरो पर परसेंटेज के नाम पर लूट
9.किसान द्वारा मिल लाये गए गन्ने को रिजेक्ट करना
आदि ।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला श्यामू, तहसील अध्यक्ष शाहाबाद राहुल मिश्रा, तहसील अध्यक्ष हरदोई ओमप्रताप सिंह भोले, पिहानी ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, राजीव सिंह, अमरपाल सिंह, विष्णु सिंह, राजेेेश्वर सिंह, अभिषेक पाल, भोगपाल सिंह, प्रेमकुमार, शिब्बू सिंह, अखिलेश बाजपेई , अनुज सिंह टोडरपुर, रवि सिंह , देवदत्त, प्रशांत के साथ सैकड़ों किसान मौजूद रहेंगे ।