गुरुवार की रात में घर के बाहर एक महिला ने जहां से फांसी लगाकर जान दे दी । घटना की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया । सूचना पाकर महिला के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी कि उसे हत्या कर लटकाया गया है । पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बेनीगंज कोतवाली के भवानीपुर में गुरुवार की देर रात घर के बाहर खड़े पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी । ससुरालीजनों का कहना है कि वह 4 महीने से मानसिक रूप से परेशान थी । घटना की सूचना पाकर मृतका के भाई रामसहाय मौके पर पहुंचे । जिन्होंने ससुरालीजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है । किसी को अभी तक नामजद नहीं किया गया है । कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।