शो पीस पानी की टंकी, इसे बनाने मे सड़कें भी ध्वस्त, जिम्मेदार कौन?

गौसगंज (हरदोई): जहां सरकार जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का दावा करती है वहीं कई जगह ऐसा भी है जहां पर लोग पानी को आज भी तरस रहे हैं। आपको बताते चलें कि विकास खण्ड कछौना क्षेत्र के ग्राम सभा गौसगंज में पानी की टंकी सिर्फ नमूना बनकर खड़ी है। जल परियोजना की बेहतर व्यव्स्था सिर्फ कागजों पर ही चल रही है। गांव के लोग इस जल समस्या को लेकर काफी परेशान हैं, पर जिम्मेदार पूरी तरह अंजान बने हुए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्ड कछौना क्षेत्र के ग्राम सभा गौसगंज में 45000 हजार लीटर पानी की टंकी का निर्माण हुआ था लेकिन गांव वालों की माने तो विभागीय अधिकारियों के खाऊ-कमाऊ रवैया के चलते टंकी निर्माण के समय ठेकेदारों द्वारा बेहद घटिया क्वालिटी की पानी सप्लाई के लिए डाली गई पाइप लाइन जो पूरी तरह ध्वस्त है जिससे ग्राम सभा की सड़कें भी ध्वस्त हैं जिसको लेकर कई बार खबरें भी प्रकाशित हो चुकी हैं पर जिम्मेदार पूरी तरह मौन हैं।

रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता