बावन (हरदोई) – नारायण बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे 24 कुंडीय महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन विराट दीप यज्ञ का आयोजन किया गया जिससे कार्यक्रम स्थल जगमगा उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह रामचरित मानस पाठ से हुआ । उसके बाद आचार्यों की टोली ने मंत्रोच्चारण एवं वैदिक रीति से देवपूजन एवं यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें परिजनों ने परिवार एवं समाज कल्याण की कामना से आहुतियां डालीं ।
कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी टोली की नायक मुख्य वक्ता उषा शर्मा एवं उनकी टोली ने संगीतमय भजनों के माध्यम से परोपकार, दया, करुणा, अनुशासन, मातृ पितृ सेवा से संबंधित प्रसंगोें को सुनाया । जिसे सुनने के लिए अन्य लोग भी घरों से निकल आए। महापुरुषों के जीवन प्रसंगों से सीखने की शिक्षा देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी कराया। आज के कार्यक्रम में यज्ञोपवीत, नामकरण, दीक्षा एवं विद्यारंभ संस्कार आदि प्रमुख थे। महायज्ञ में पूर्णाहुति डालने के लिए बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य व भक्तगणों ने आहुतियां डालीं । जिसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया ।
शाम को विराट दीप यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें परिजन अपने अपने घरों से 11-11 दीपक लाए और जब एक साथ दीपक जले तो पूरा कार्यक्रम स्थल गायत्री मां के जयकारों के साथ जगमगा उठा। नारायण बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक व गायत्री महायज्ञ के संयोजक श्री कृष्ण पहलवान (गुरूजी) ने बताया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम माँ गायत्री की इच्छा से सफलता पूर्वक सपन्न्न हुआ । ये कार्यक्रम माँ गायत्री की इच्छा तक हर वर्ष होता रहेगा । संचालन आर.बी.शर्मा ने किया । गोल्डेन मिश्रा व संदीप शुक्ला ने सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा एडवोकेट, व छात्र सभा अध्यक्ष आदर्श मिश्रा को माँ गायत्री का स्मृति चिन्ह भेंट किया । इस मौके पर छोटू बनिया, विजय कांत पांडेय एडवोकेट, शिव मोहन शुक्ला एडवोकेट, वेद प्रकाश मिश्रा, शिशु मिश्रा, राजेश शर्मा, हर्ष मिश्रा, विष्णु नारायन, मनोज कुमार, अखिलेश निशीत शुक्ला, जितेंद्र सिंह आदि भक्त लोग मौजूद थे।