पिहानी कस्बे में कुछ दिनों पुर्व हुई मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना का खुलासा तो दूर की बात स्थानीय पुलिस के द्वारा घटना को गम्भीरता से लेना भी उचित नही लगा ।
आपको बता दे कि करावा रोड स्थित जोया मोबाइल शॉप पर बीती 3/12/2018 की रात को दुकान का शटर तोड़ कर लगभग एक लाख के 45 मोबाइल और 2 लैपटॉप अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए । जिसकी जानकारी अगली सुबह होने पर पीड़ित ने कोतवाली पिहानी में शिकायत दर्ज कराई । इस मामले को आज तक स्थानीय पुलिस के द्वारा गम्भीरता से नही लिया गया ।
पीड़ित की मानें तो कस्बा पुलिस ने स्वयं ही चोर को पकड़ने की बात कह कर मामले से पल्ला झाड़ लिया । पीड़ित दुकानदार के अनुसार घटना के कुछ दिनों बाद फिजा कौसर डिग्री कॉलेज के पास नए मोबाइलों के फ़टे हुए कुछ डिब्बे आसपास के लोगों के द्वारा देखे गए । जानकारी होने पर पहुँचे पीड़ित दुकानदार ने उसकी फोटो खींच कर कस्बा इंचार्ज अनिल सक्सेना को दिखाई । जिस के बावजूद भी पुलिस ने किसी प्रकार की सक्रियता नही दिखाई मानो घटना हुई ही न हो । इन दिनों जिले की पुलिस चेकिंग औऱ गश्त के नाम पर शोसल मीडिया पर काफी चर्चा में है लेकिन लगातार हो रही घटनाओं पर किसी प्रकार का कोई अंकुश लगता नजर नही आ रहा है
कल दिनांक 29 दिसम्बर 18 को थाना सुरसा में चोरी हुए jio कम्पनी के मोबाइलों का जखीरा बरामद होने की घटना पीड़ित दुकानदार के जख्मो पर नकम रगड़ने का काम कर गयी । जिससे पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली पर सवाल उठाते उक्त घटना में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अज्ञात चोरों की हौसलाफजाई करने की बात कही । पीडित ने कहा कि स्थानीय पुलिस ऐसे गम्भीर मामलों में भी पीड़ित को ही दोषी करार देते हुए सैकड़ो सवाल जबाब करती है । जिससे पीड़ित अपनी बात सही ढंग से नही रख पाता औऱ ऐसे में घटना को अंजाम देने वालों चोरों की हिम्मत बढ जाती है ।