जीएम का आगमन होगा कल, तैयारियों मे जुटा रेल महकमा

कछौना (हरदोई)- रेलवेज़ के जीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर रेलवे विभाग व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है । जीएम का कल आएंगे । इसके लिए रेलवे विभाग दिन रात एक कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा है।

रेलवे के महाप्रबंधक टीटी सिंह विभाग की खामियों की पड़ताल करने के लिए आ रहे हैं । इसको लेकर रेल विभाग काफी सतर्क है । जीएमके दौरे को लेकर पिछले दिनों डीआरएम अशोक कुमार सिंघल ने बालामऊ जंक्शन का निरीक्षण कर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए थे । इसके लिए विभाग पिछले कई दिनों से प्लेटफॉर्म, टिकट घर, आरपीएफ कार्यालय, वेटिंग रूम समेत पूरे स्टेशन के रंग-रोगन के साथ-साथ उसकी सफाई व्यवस्था में लगा हुआ है । हाकिम को कोई कमी नजर न आए इसके लिए रेल विभाग कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है । जीएमके इस प्रस्तावित दौरे को लेकर विभाग साफ सफाई व यात्री सुविधाओं को लेकर पिछले एक हफ्ते से रात दिन एक किये हैं । अब देखना यह है कि विभाग द्वारा किए गए कार्यों को देख कर हाकिम  संतुष्ट नजर आते हैं या सच्चाई की पड़ताल में सफल होते हैं । फिलहाल इस दौरे को लेकर रेल विभाग की नींद उड़ी हुई है ।      

जी एम के प्रस्तावित निरीक्षण से पूर्व डी आर एम अशोक कुमार सिंघल ने बीते पन्द्रह दिनों में बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन का तीसरी बार निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया । डी आर एम के बार-बार निरीक्षण के चलते स्थानीय रेलवे जंक्शन पर तैनात रेलवे कर्मचारियों की नींद उड़ी हुयी है। दैनिक यात्री अनुज, धीरज, चेतन, मुन्ना, असलम, शहाबुद्दीन आदि की मानें तो प्लेटफार्म पर ऐसी साफ सफाई कभी-कभी ही दिखाई देती है। 

——नगर पंचायत भी जुटा जीएम के स्वागत में—–

कछौना- जीएम के आज आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है । इसको लेकर नगर पंचायत भी साफ सफाई व्यवस्था को लेकर पिछले कई दिनों से जुटा हुआ है । नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि गोल्डी विश्वकर्मा ने बताया की स्टेशन समेत आसपास की सड़कों को पूरी तरह से नगर पंचायत द्वारा साफ कराया जा रहा है । वहीं पर जगह-जगह लगे हुए कूड़े को नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ कराया जा रहा है । श्री विश्वकर्मा का कहना है कि स्टेशन नगर की संपत्ति है इसलिए इसको साफ व सुरक्षित रखना हम सबका दायित्व है।