अनीश सिंह :
हरदोई : लगभग छ: माह पूर्व बेनीगंज पुलिस द्वारा एक मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को जनपद हरदोई प्रख्यात समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू की सामाजिक संस्था मिशन आत्मसंतुष्टि में उचित देख रेख हेतु सुपुर्द किया गया था । जिसको परिवार से मिलवाने के लिये पुलिस व समाज सेवी द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे जो प्रयास आज सफल हुए ।
प्राप्त विवरण के अनुसार 19 दिसम्बर 2019 को कड़कडा़ती सर्दी के बीच एक लड़की जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष लड़की कुछ मानसिक बीमार के चलते अपने घर से भटक कर हरदोई आ गई । कड़ाके की सर्दी में ये किशोरी बेनीगंज कोतवाली में पाई गई थी । फिर बेनीगंज कोतवाली द्वारा इस किशोरी को समुचित इलाज व देख रेख हेतु प्रख्यात समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू द्वारा संचालित मिशन आत्मसंतुष्टि के कार्यालय नटवीर पुलिया के सुपुर्द कर गई थी । उस समय ये लड़की कुछ भी नही बता पा रही थी । लेकिन समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू की संस्था ने लगातार इस किशोरी का इलाज करवाया और परिणाम स्वरूप किशोरी कंचन ठीक होने लगी तथा जब किशोरी स्वस्थ हो गई । तब इसने अपने घर का पता बताया समाजसेवी द्वारा किशोरी के परिवार वालों को सूचित किया तथा उन्हें पूरी बात बताई । आज दिनांक 28मई को क़रीब पाँच महीने कंचन के परिजन अमेठी से हरदोई में मिशन आत्मसंतुष्टि कार्यालय से ले गए व कंचन का भाई अपनी बहन को सुरक्षित पाकर बहुत खुश हुआ ।
https://www.indianvoice24.com से बातचीत में समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि कंचन को उसके पारिवारिक लोगो के संरक्षण मं देकर जहां खुशी मिल रही है, वहीं इतने दिनो में कंचन के साथ रहने से एक पुत्री की भांति आत्मीय रिश्ता बन गया है ।