समाजसेवी की सेवा की ख़बर पढ़कर पहुँचे व्यक्ति की अर्जुन सिंह ने की सहायता

शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली :

बघौली : कोरोना संकट के अघोषित आपातकाल की सबसे बडी़ मार दैनिक व्यवसाय कर परिवार का पेट पालने वाले वर्ग पर पडा़ है जिससे इस वर्ग के समक्ष आजीवका का साधन बडा़ दुर्लभ हो गया है । भला हो उन समाजसेवियो का जो इस तबके को ऐसे संकटकाल में भी अपनी सहायता से अभिसिंचन कर इस कठिन दौर में भी जीने का एक सहारा बंधाए हुए हैं।

प्राप्त विवरण के अनुसार अशोक जो कि लोधी ग्राम सभा के ही निवासी है लाकडाउन के चलते मेहनत मजदूरी न मिलने से संकट की स्थिति में आ गये तभी समाचार पत्रो में प्रकाशित समाजसेवा की खबरो में जनसत्ता लोकतांत्रिक दल के युवा जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह “राघव” का नाम पढा़ तो उनकी आंखो में एक उम्मीद की किरन चमक उठी और इसी उम्मीद को साकार रूप देने के लिये गुरुवार की सुबह युवा समाजसेवी अर्जुन सिंह के घर पहुंच गये । वह अपनी परेशानियो को जब तक अर्जुन से बताते उससे पहले ही नेत्रों से निकले पानी ने सारी बात को अर्जुन सिंह राघव के दिल को बता दिया । समाजसेवी ने तुरन्त पहले उन्हें बिठा कर जलपान कराया और फौरी तौर पर आटा, दाल, चावल, दलिया, सब्जी व नकद आर्थिक तौर पर सहायता उपलब्ध करा कर भविष्य में उनकी सहायता का आश्वासन दिया । इस कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क, साबुन व सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराया सहायता पाकर अशोक का मन प्रफुल्लित हो गया।

ज्ञात हो जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के युवा जिलाध्यक्ष कोरोना संकट में लगातार वंचित व असहाय लोगों की सहायता कर चर्चा में रह रहे हैं जिससे कि स्थानीय क्षेत्रवासी इस युवा नेता पर बडा़ गौरव महसूस कर रहे हैं।