खण्ड शिक्षा अधिकारी ने दिव्यांग को दी ट्राई साइकिल, नयी ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग के चेहरे पर दिखी खुशी की लहर

दीपक कुमार श्रीवास्तव :

कछौना (हरदोई) : नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संचालित सामुदायिक रसोई में अपनी टूटी-फूटी जर्जर ट्राई साइकिल चलाकर नित्य भोजन ग्रहण करने के लिये आने वाले एक दिव्यांग को देख खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस का हृदय विचलित हो गया। जिस पर उन्होंने अपने हृदय में उठने वाली मानवीय संवेदना को ध्यान में रखकर उस दिव्यांग को एक नई ट्राई साइकिल दिलाकर मानवता के प्रति अपना फर्ज अदा किया। नई ट्राई साइकिल पाकर टूटी-फूटी जर्जर ट्राई साइकिल से चलने वाले दिव्यांग के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किए गए इस उपकार के लिए उसने तहे दिल से उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस व खण्ड शिक्षा अधिकारी सहायक सत्य प्रकाश मिश्रा के साथ नगर के अधिशाषी अधिकारी डॉ० प्रकाश गोपालन व लिपिक जय बहादुर सिंह, सहायक अध्यापक प्रशांत मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।