हरदोई– देहात कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा ने फांसी का फंदा डालकर झूल गई घटना पर नजर पड़ते हैं आनन-फानन में उसे गले में पड़े फांसी के फंदे को काटकर नीचे उतारा गया और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया मामले की सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के सथरा गांव निवासी संतोष की 16 वर्षीय पुत्री रूबी शहर के पिहानी चुंगी स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज मैं कक्षा 10 की शिक्षा ग्रहण कर रही थी शनिवार की शाम रूबी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया घटना घटित होने से पहले ही परिजनों की नजर पड़ गई और गले में पड़े फांसी के फंदे को काटकर नीचे उतार लिया गया जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने गंभीर हालत देख इलाज चालू कर दिया इलाज किया ही जा रहा था उसी दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया अस्पताल कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी संतोष के मुताबिक पुत्री लगभग 3 माह से मानसिक तौर से परेशान रहती थी जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली रविवार के दिन जिला अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया रूबी अपनी दो बहनों में छोटी थी और उसके दो भाई हैं घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है