- बदायूं की बेटी को देश-विदेश की प्रतिभाओं के साथ मिला यह सम्मान ।
- बदायूं महोत्सव में भी हो चुकी हैं सम्मानित ।
अंकित सक्सेना बदायूँ
देश -विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं के साथ मुम्बई में बॉलीवुड सुपर स्टार पद्मश्री माधुरी दीक्षित नें शनिवार को बदायूं की बेटी काजल धीरज को ” ग्लोबल एक्सिलेन्स अवार्ड ” देकर सम्मानित किया है। इस सम्मान से बदायूं में उनके परिवार बाले बहुत उत्त्साहित हैं। वहीं, काजल धीरज की सिने-टीवी बाल कलाकार बेटी हिमाद्री धीरज को भी ‘डांसिंग दिवा’ अवार्ड भी वहां दिया गया। बदायूं के लाबेला चौक निवासी रामजी सोप वर्क्स के मालिक सर्वेश कुमार वार्ष्णेय की बड़ी पुत्री काजल धीरज, अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज धीरज की पत्नी हैं।
मुम्बई के होटल ग्रैंड हयात में एक अंतराष्ट्रीय संस्था द्वारा आयोजित ग्लोबल अवार्ड सेरेमनी में गृहलक्ष्मी फाउंडेशन की चैयरपर्सन व इनर व्हील क्लब की चार्टर्ड प्रेसिडेंट काजल धीरज को ‘वीमेन एम्पावरमेंट’ के लिये “ग्लोबल एक्सिलेन्स अवार्ड ” देकर माधुरी दीक्षित द्वारा सम्मानित किया गया।
यह अवार्ड देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योगपति,इनोवेटर्स, चिकित्सकों,समाजसेवी आदि महिला व पुरुषों के अलावा एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह, क्रिस्टल डिसूजा, गौहर खान, ऋत्विक धंजानी, कोरियोग्राफर मेलविन लुइस आदि के साथ समाज सेविका काजल धीरज को दिया गया। बाल कलाकार हिमाद्री धीरज को भी ‘डांसिंग दिवा’ का गौरवमयी सम्मान माधुरी दीक्षित द्वारा दिया गया। मुम्बई के सात सितारा होटल ग्रेंड हयात में आयोजित हुये भव्य कार्यक्रम में सिने व टीवी जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।
ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित हुई काजल धीरज महिलाओं के प्रति समर्पित संस्था गृह लक्ष्मी फाउंडेशन, अंतराष्ट्रीय संस्था इनर व्हील क्लब,भारत विकास परिषद, अलीगढ़ कल्चरल क्लब आदि से जुड़े होनें के अलावा डीएमजी फिल्म प्रोडक्शन व होटल धीरज की एमडी हैं।उन्होनें, अपनी इस बड़ी उपलब्धि को बुजुर्गों का आशीर्वाद,परिवार व मित्रों के मार्गदर्शन की परिणीति बताया है। ज्ञात रहे कि काजल धीरज बदायूँ क्लब द्वारा बदायूं महोत्सव में वर्ष 2015 में सम्मानित हो चुकी हैं।