राष्ट्रीय अल्पबचत अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष बने अजय कुमार सक्सेना

अंकित सक्सेना बदायूँ

रविवार को नवाब नौबत राय मंदिर पटियाली सराय में राष्ट्रीय अल्पबचत अभिकर्ता संघ की बैठक का आयोजन नवीन पदाधिकारियों का चयन को लेकर किया गया जिसकी अध्यक्षता अजीत कुमार नारंग ने की ।

बैठक के दौरान संघ के नवीन पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना को बनाया गया । संरक्षक अरुण कुमार मिश्रा एवं शंकर दास अरोरा, परामर्शीगण अर्जुन कुमार, सचिव शिव कुमार सक्सेना श्रीमती कुसुम सक्सेना कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार वैश्य उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता आईसी वार्ष्णेय सह कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना संगठन मन्त्री रमा गुप्ता प्रचार मंत्री पंकज सक्सेना बनाए गए । इस मौके पर कार्यकारिणी के राजेश कुमार साहू मंजुला रस्तोगी सरोज कपूर सुरेश चंद उपाध्याय अनीता देवी सुनील कुमार सारिका गुप्ता रीना वैश्य अनीता सक्सेना विनीता सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे ।