माधौगंज (हरदोई)- प्राचीन मंदिरों में लगी देवी देवताओं की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर साम्प्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश के मामले अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर में स्थित बड़े मंदिर व बूढे बाबा मंदिर में सोमवार की रात में खुराफाती तत्वों ने प्रतिमा को क्षति ग्रस्त कर नगर में अमन चैन के माहौल में जहर घोलने का प्रयास किया था। इस घटना के बीस दिन पूर्व भी माँ फूलमती मन्दिर में अराजक तत्वों ने माता की दोनों आँखे निकाल ली गई थी उसमे भी पुलिस अपराधियो को पकड़ने में नाकाम रही थी।बजरंग दल व अन्य संगठनों ने मंदिर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस प्रशासन ने लोगो के साथ बातचीत कर माहौल को शांत कराया। उसी मोहल्ले के बुद्ध प्रकाश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन पुलिस के अभी तक हाथ खाली होने के कारण लोगो मे आक्रोश पनप रहा है।