कछौना, हरदोई। कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम भारत मजरा उत्तरधैया में रसोईया फूलमती के घर में अज्ञात चोरों ने घर की कुंडी तोड़कर घर में रखे 20 हजार रुपये नकद व एक लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ले गए। इस घटना से विधवा रसोईया का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़िता ने कोतवाली कछौना में सूचना दी।
बताते चलें कोतवाली कछौना के ग्राम भारत खेड़ा का मजरा उत्तरधैया निवासी रसोईया फूलमती परिषदीय स्कूल में कार्यरत है। शुक्रवार की रात वह बहू के साथ गांव के किनारे वाले घर में रुक गई। इसका पुराना घर गांव के अंदर है। जिसमें बीती रात अज्ञात चोरों ने कुंडी का ताला तोड़कर घर में रखे नगद 20 हजार रुपये नकद, बक्से में रखा जेवर करधनी, एक जोड़ी चांदी, दो जोड़ी पायल, 6 बिछिया चांदी, एक गले की चेन चांदी की, एक जोड़ें कान तप सोने की आदि चोरी कर ले गए। सुबह घर आने पर जानकारी हुई। इस घटना से विधवा रसोईया बदमाश हो गई। उसकी जमा पूंजी व बहू के जेवर चोरी होने से रो-रो कर बुरा हाल है।
पीड़िता ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता