रामू बाजपेयी
पाली (हरदोई)- गणेश महोत्सव का त्यौहार पूरे देश मे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लोग जगह जगह भगवान श्री गणेश की भव्य मूर्तियों की स्थापना करते हैं और बप्पा की भक्ती में डूब जाते हैं।
बैसे तो गणेश चतुर्दशी के दिन गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की जाती है लोग पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ उनका पूजन अर्चन करते है और फिर पांच ,सात दिन नौ दिनों के उपरांत धूमधाम से मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।
इसी कड़ी में गुरुवार को नगर के मोहल्ला पतियानीम स्थित भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन नगर के समीप स्थित गरुण गंगा गर्रा नदी पर बड़ी धूमधाम से किया गया तथा भक्तों ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए।और अगले वर्ष जल्दी आने की कामना की।
इस अवसर पर अरविन्द शुक्ला, शोभित शुक्ला, बिभू शर्मा, कुश मिश्रा,लब मिश्रा, अंशु मिश्रा, धीरज अग्निहोत्री, सन्ध्या शुक्ला, शिवा अग्निहोत्री, गुडिया, ममता, बिक्की, बेवी, शिबाली मिश्रा आदि भक्त मौजूद रहे।