रखान प्रेक्षागृह में आयोजित सरकारी एवं गैर सरकारी हाईस्कूल एवं इण्टर कालेज के प्रधानाचार्यो की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य अपने कालेज की मूलभूत सुविधाओं के साथ लैब, लाइब्रेरी नियमित चलाये तथा कालेज के शौचालय व बाउन्ड्री बनवाने के साथ छात्रों को खेल सम्बन्धी सामान उपलब्ध कराने के साथ प्रतिदिन खेल करायें जायें।
उन्होने कहा कि कालेजों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाये और छात्रों को वृक्षों से होने वाले फायदे एवं प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से बताया जाये साथ प्रत्येक छात्र को एक वृक्ष के रख-रखाव की जिम्मेदारी दी जाये ताकि वह रोज अपने द्वारा लगाये वृक्ष की देखभाल करें। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त छात्रों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताये तथा छात्रों को बताये कि वह अपने गांव में जाकर लोगांे को स्वच्छता के प्रति जागरूक करे और ग्रामीणों को शौचालय बनवाने के साथ उनका प्रयोग करने के लिए भी पे्ररित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कालेजों में भौतिक, मानवीय संसाधनों की उपलब्धता तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ बायोमैट्रिक मशीन द्वारा छात्रों की उपस्थित दर्ज की जाये और जिन प्रधानाचार्यो ने अभी तक अपनी ई-मेल आईडी नही उपलब्ध करायी है वह तीन दिन में अपनी ई-मेल आईडी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानाचार्य एवं शिक्षक समाज का महत्वपूर्ण अंग होते है और शिक्षकों के अच्छे मार्ग दर्शन में छात्र/छात्राएं बुलन्दियों को छूते है और समाज को एक नई दिशा देते है। उन्होने कहा कि सभी प्रधानाचार्य अपने कालेजों में पढ़ाई के साथ-साथ समस्त व्यवस्थायें दुरूस्त कर लें अन्यथा निरीक्षण के दौरान कालेज में कमियां पाये जाने पर प्रधानाचार्य के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। श्री खरे ने कहा कि उनके प्रत्येक तहसील दिवस पर उस तहसील के कालेज के प्रधानाचार्यो की बैठक कर उनके कार्यो की समीक्षा की जायेगी और तीन कालेजों के अच्छा कार्य करने वाले प्रधाचार्यो को सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बी0के0 दुबे ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करने हुए उपस्थित प्रधानाचार्यो को निर्देश दिये कि जिलाधिकारी के दिये निर्देशों का अक्षशः पालन किया जायें। उन्होने समस्त प्रधानाचार्यो से कहा कि अपने विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारियों का नाम, पदनाम, अस्थायी व स्थायी पता, मोबाइल नम्बर सहित अद्यतन सूचना एक सप्ताह के अन्दर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा अभ्युक्ति के कालम में शिक्षक द्वारा पढ़ाये जाने वाले विषय को भी अंकित करें। इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा सहित कालेजों के प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहें।