“गूँज कलम की” संस्था ने रचनाकारों को ग्रीन दीपावली सम्मान से किया सम्मानित

कटिहार:- बिहार राज्य की साहित्यिक संस्था गूँज कलम की ने दीपावली पर आयोजित साहित्यिक प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ लेखन कर समाज को सार्थक सन्देश देने वाली रचनाओं के सृजन हेतु ग्रीन दीपावली सम्मान से सम्मानित किया।

डॉ. स्नेहलता द्विवेदी आर्या ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित को बताया कि रोशनी के पर्व दीपावली पर गूँज कलम की द्वारा आयोजित साहित्यिक प्रतियोगिताओं में देश के विभिन्न प्रान्तों के कवि कवयित्रियों ने भाग लिया।श्रेष्ठ साहित्य सृजन करने वाले रचनाकारों को ग्रीन दीपावली सम्मान सम्मान से सम्मानित किया है मैं सभी रचनाकारों को ज्योति पर्व की बधाई देती हूँ।

यह सम्मान गूँज कलम की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्नेहलता द्विवेदी आर्या, महासचिव कैलाश चन्द्र साहू, परामर्शदात्री डॉ. अर्चना वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, सह अध्यक्ष सस्मिता मुर्मू, संरक्षिका रुचिका राय के कर कमलों से प्रदान किये गए।