सरकार ने इस्‍पात पर लगा निर्यात शुल्‍क लिया वापस

सरकार ने इस्‍पात पर लगा निर्यात शुल्‍क आज से वापस ले लिया है। वित्‍त मंत्रालय ने कहा है कि केन्‍द्र ने इस वर्ष 22 मई से पहले की स्थिति फिर से बहाल कर दी है।

सरकार ने 58 प्रतिशत लौह तत्‍व से कम लौह अयस्क पिंडों और बुरादे, लोहे के छर्रों और कच्‍चे लोहे सहित विशिष्‍ट इस्पात उत्पादों पर निर्यात शुल्क वापस ले लिया है। एन्थ्रेसाइट कोयले, कोकिंग कोल, कोक और सेमी कोक तथा फेरोनिकेल पर भी आयात शुल्क रियायतें वापस ले ली गई हैं।

इन उपायों से घरेलू इस्पात उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और निर्यात बढेगा।