कछौना, हरदोई। विकासखंड कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा महमदपुर धतिगड़ा व मरेउरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने पहुंचकर जन समस्याओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। जिसमें अधिकांश विभाग के कर्मी न पहुंचने के कारण ग्राम चौपाल अपने उद्देश्यों में सफल नहीं रही। ग्राम सभा के विकास का एजेंडा ग्राम प्रधान के आधीन रहता है। जनभागीदारी दूर-दूर तक नहीं नजर आती है।
ग्राम सभा मरेउरा में ग्राम प्रधान सोनी सिंह व ग्राम सचिव ने सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया, जल मिशन के तहत ग्राम सभा में पानी की टंकी का निर्माण व पाइप लाइन का कार्य प्रगति पर है। कार्यदाई संस्था द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए गांव की गलियों आरसीसी से निर्मित सड़कों को खोद डाला है। जिससे आवागमन दुष्कर है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने ग्राम सचिव संतोष कुमार से की, ग्राम सचिव ने संबंधित ठेकेदारों को कड़ा निर्देश दिया खोदी गई सड़कों को यथावत दुरुस्त कराएं, अन्यथा ठोस कार्यवाही की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सरकार द्वारा बधाई संदेश के पंपलेट वितरित किए गए। रोजगार सेवक अरविंद कुमार को गांव में सभी को मनरेगा योजना से कार्य दिया जाए, जिससे कोई व्यक्ति रोजगार के अभाव में गांव से पलायन न करें। गांव के खराब इंडिया मार्का नलों को दुरुस्त किया जाए। ग्रामीणों ने बताया आगनवाड़ी कार्यकर्ती नियमित रूप से नहीं आती है। जिससे गांव के लाभार्थियों को बाल विकास पुष्टाहार योजना का सही लाभ नहीं मिल पाता है। सफाई कर्मी ग्राम में बने रोस्टर के अनुसार सफाई कार्य में रुचि नहीं लेते हैं। अपनी वाटिका में उचित रखरखाव के अभाव में पेड़ काफी संख्या में सुख रहे। ग्राम सचिव ने निर्देश दिया अपनी वाटिका में सिंचाई खुदाई कटाई का कार्य कराएं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित महिला समूह को बेहतर प्रशिक्षण देखकर रोजगार परक योजना जोड़कर सशक्त किया जाए। ग्राम सभा महमदपुर धटिंगड़ा में ग्रामीणों ने बरात घर की मांग की। वर्तमान समय में ग्राम सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लोगों को काफी असुविधा होती है। इन चौपालों में अधिकार विभाग राजस्व शिक्षा पुलिस स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों के अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसके कारण अपने उद्देश्यों से ग्राम चौपाल कोसों दूर है। लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोनी सिंह, ग्राम सचिव संतोष कुमार, ज्ञान सिंह, रोजगार सेवक, उचित दर विक्रेता संदीप सिंह, पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता