कौशाम्बी : चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पेरई के ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्य में होने वाली गड़बड़ी की खबर का प्रकाशन दिखाने पर पत्रकार को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए ग्राम प्रधान ने कहा कि जान से मार देंगे।
राकेश दिवाकर पुत्र राम लखन निवासी मक्खनपुर थाना पिपरी का मूल निवासी है और जनपद कौशांबी में वह ब्यूरो चीफ के तौर पर R24 LIVE News के साथ काम कर रहे हैं।
पत्रकार को सूत्रों के हवाले से खबर मिली कि ग्रामसभा पेरई में विकास कार्य में गड़बड़ी पर सरकारी धन का गबन किया गया जिसके आधार पर पत्रकार राकेश दिवाकर कैमरामैन दीपू दिवाकर उक्त गड़बड़ी का खबर कवरेज कर अपने न्यूज़ चैनल पर चलाया जिसके बाद से ही उक्त ग्राम सभा के ग्राम प्रधान राजेश कुमार पुत्र मधई निवासी ग्राम सभा सराय थाना पिपरी के द्वारा पत्रकार को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई है पीड़ित ने अधिकारियों को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।