कौशाम्बी : पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू मोड़ पर अनियंत्रित डम्फर ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दिया है। जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने सूचना एम्बुलेंस को दिया मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए स्थानीय पीएससी एम्बुलेंस ले गये है।
जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव निवासी सिपाही लाल मौर्य घर से मंगलवार शाम को पडोसी के विवाद के सम्बन्ध में वह अपनी स्कूटी से क्षेत्रीय पुलिस चौकी धवाडा गये थे। पुलिस चौकी से वापस गांव घुसने से पहले गोराजू मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रही डम्फर ने उन्हें जोर दार टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर गये हादसे में उन्हें गम्भीर चोट लगने से वह तड़पने लगे उन्हें तड़पता हुआ देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए स्थानीय लोगों के द्वारा एक्सीडेंट की सूचना एम्बुलेंस को दिया घटना स्थल पर पहुँची एम्बुलेंस ने स्कूटी सवार घायल सिपाही लाल मौर्या को उपचार के लिए स्थानीय पीएससी पहुंचाया जहाँ उसका उपचार हो रहा है वहीं मौके पर एक्सीडेंट स्थल पर धवाडा चौकी इंचार्ज पहुंचे और अपनी सक्रियता नेटवर्किंग से डम्फर को घटना स्थल से 15 किलोमीटर दूर पर पकड़ लिया।जिसे पुलिस हिरासत में थाने ले गये।