हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में कल से लगातार तीसरेदिन रूक-रूककर गरज के साथ बारिश हुई। राज्य के दूसरे हिस्सों में भी छिटपुट वर्षा हुई। मौसम विभाग ने आज से अगले छह दिनों में मध्य पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ स्थानों में बारिश और ओले पड़ने तथा ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने अथवा बर्फ पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।