केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में तेज बर्फबारी के मद्देनजर करगिल – श्रीनगर मार्ग बंद कर दिया गया है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष कारगिल की एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार लोगों से लद्दाख पुलिस के जारी यातायात परामर्श के बिना जोजिला, शिंकुला, पेनज़िला और सिंगायला से यात्रा न करने की सलाह दी गई है।