दैनिक यात्री संघ ने कानपुर-अमृतसर सुपरफास्ट के बालामऊ जंक्शन पर ठहराव की मांग की

कछौना, हरदोई। दैनिक यात्री संघ ने कानपुर अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन को बालामऊ जंक्शन पर आरक्षण की सुविधा के संदर्भ में सांसद अशोक रावत को पत्र लिखकर मांग की। जिससे यात्रियों को राहत मिल सके। दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने सांसद को दिए गए पत्र में मांग की है।

गाड़ी संख्या 22445/22446 कानपुर अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन का बालामऊ जंक्शन में ठहराव नहीं है। जबकि ट्रेन बालामऊ जंक्शन स्टेशन पर करीब 25 मिनट तक सैटिंग के कारण खड़ी रहती है।

इस ट्रेन से क्षेत्र के यात्री बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, लुधियाना, अमृतसर, अंबाला आदि महत्वपूर्ण स्थानों के लिए आवागमन का साधन है। अमृतसर धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर व बाघा बॉर्डर देखने के लिए हजारों लोग जाते हैं। वहीं क्षेत्र के सिख समाज को पंजाब की भूमि मूल निवास होने के कारण आवागमन रहता है। दिए गए पत्र के विषय में डीआरएम मुरादाबाद ने बताया दैनिक यात्री संघ की मांगों को दिल्ली रेलवे बोर्ड को प्रेषित कर दी गई है।

—पी०डी० गुप्ता