कई प्रतिष्ठानों पर बांटे कैरी-बैग, प्रकृति को प्रदूषण-मुक्त बनाने का किया आवाहन
हरदोई से राज चौहान की खबर…
गुरुवार को ‘हरदोई लॉयन्स क्लब’ के तत्वावधान में भारत को प्लास्टिक-मुक्त बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कैरी-बैग बांटे गए। साथ ही क्लब के सदस्यों ने सक्रिय रूप से आगे आकर सभी से प्रकृति को प्रदूषण-मुक्त बनाने में सहयोग करने का आवाहन किया। क्लब के सक्रिय सदस्य अमित गुप्ता नेतृत्व में ‘प्लास्टिक-मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही कई प्रतिष्ठानों पर जाकर कैरी-बैग बांटे। इस मौके पर क्लब के गवर्नर हरगोविंद सेठी ,प्रकाश बन्ना, अविनाश चंद्र गुप्ता, अवध बिहारी मिश्रा, नितीश मुखर्जी, अखिलेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
