हरदोई – फर्जी आईडी लगाकर मोबाईल व सिम बेचने वाले तीन अभियुक्त पुलिस के शिकंजे के फंसे हैं। उनके कब्जे से पुलिस ने फर्जी आईडी के संलग्न सिम सहित जियो के 11 हैंडसेट, 43 एक्टिवेटेड सिम कार्ड, इसके अलावा 43 एंड्रॉयड मोबाईल जिसमे पूर्व में फर्जी आधार कार्ड लिंक हुए बरामद किए हैं।
सुरसा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पचकोहरा तिराहे से तीनों अभियुक्तों को कार सहित अरेस्ट किया है। इन अभियुक्तों में इसी थानाक्षेत्र के धनिक़ापुर निवासी पंकज पुत्र बाबूराम, अनिल पुत्र सुरेंद्र व रामरहीस पुत्र राधा कृष्ण शामिल हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों अभियुक्त चौथे मास्टरमाइंड दुकानदार टड़ियावां के अजीम से मिलकर भोले भाले लोगों को गुमराह कर उनके आधार कार्ड व अंगूठे का निशान लेकर मोबाइल कंपनियों के सिम एक्टीवेट कर लेते थे। अपराधी व जरूरतमंदों को ये सिम व मोबाइल कई गुना दाम लेकर बेंचते थे। इस तरहं न सिर्फ देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है बल्कि आम नागरिकों के साथ भी खिलवाड़ किया गया। इस गैंग द्वारा अब तक 400 से अधिक फर्जी सिम बेंचे गए हैं ।