आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख की धनराशि दी जा रही है :- सिद्धार्थ सिंह  

आर0आर0 इण्टर कालेज में आयोजित प्रधान सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्वार्थ नाथ सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलन कर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाये गये स्वास्थ्य स्टालों का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मंत्री ने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के स्वास्थ्य के प्रति आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा आदि विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वन किया जा रहा है जिससे ऐसे गरीब एवं असहाय लोग जो गम्भीर बीमारियों का इलाज नही करा सकते उनके लिए भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख की धनराशि दी जा रही है जिससे वह अपना एवं परिवार का समुचित इलाज करा सके। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने उपस्थित ग्राम प्रधानों से कहा कि अपनी ग्राम पंचायतों में आयुष्मान भारत के तहत छूटे लाभार्थियों को चिहिन्त कर मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से उनके भी गोल्डन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।

उन्होने जिलाधिकारी से कहा कि आशाओं का मानदेय प्रधानमंत्री जी द्वारा बढ़ा दिया गया है और वह समीक्षा करते रहें कि उनको प्रतिमाह मानदेय प्राप्त हो रहा है या नहीं । इस अवसर पर मंत्री जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बावन के मुख्य भवन तथा जिला अस्पताल में निर्मित पीडियाट्रिक्स आईसीयू भवन का लोकापर्ण बटन दबा कर किया तथा आश्वसान दिया कि ट्रामा सेण्टर के सुचारू रूप से संचालन के लिए डाक्टरों की नियुक्ति शीघ्र की जायेगी। इस अवसर पर मंत्री जी ने 270 गरीब महिला एवं पुरूषों को आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड प्रदान किये।

सम्मेलन को सासंद अंशुल वर्मा, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सम्बोधित किया धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विधायक रजनी तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी आरके रावत सहित अन्य पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, एएनएम, आशा आदि उपस्थित रही।