डीजल चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, 4 डीजल चोर गिरफ्तार 4 फरार

हरदोई- शहर कोतवाली पुलिस ने खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इन के कब्जे से तीन सेंट्रो कार भारी मात्रा में चोरी का डीजल व डीजल चोरी करने की मशीन अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।चोरों के चार साथी भाग निकलने में सफल रहे है।        

मामले में खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया की हरदोई में डीजल चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोह की गिरफ्तारी के लिए उनके निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानजंय सिंह सीओ सिटी विजय सिंह राणा के निकट पर्यवेक्षन में शहर कोतवाली टीम को लगाया गया था।एसपी ने बताया कि पुलिस खुलासे व गिरोह की धर पकड़ के लिये लगी हुई थी इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एफसीआई गोदाम के पास वाहनों से डीजल चुराने वाला गिरोह मौजूदा है।        

एसपी के मुताबिक पुलिस ने सूचना पर यहां पर छापेमारी करते हुए यहां चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि वहां मौजूद चार अन्य इनके साथी लोग भाग निकलने में सफल रहे।इनके पास से 3 सेंट्रो कार जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी बरामद करते हुए इनके पास से तीन तमंचे कारतूस डीजल निकालने की मशीन भारी मात्रा में डीजल बरामद किया गया। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम मंजीत उर्फ मंडी मनोज उर्फ रावेंद्र, वीरेंद्र उर्फ विन्दा, जसवंत उर्फ विधायक निवासी भटोली थाना सांडी हरदोई बताये जबकि इनके फरार साथियों में पिंटू, राघवेंद्र, मुकेश व लालू शामिल है।एसपी ने बताया कि सभी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।