नई दिल्ली- साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के साहित्य संगम सुवास नारी मंच द्वारा प्रकाशित अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका के वर्ष 05, अंक 44, हरियाली विशेषांक माह फरवरी से मई 2022 का विमोचन देश के ख्यातिनाम कवि लेखक साहित्यकार आशीष पांडेय जिद्दी के कर कमलों से ऑनलाइन किया गया।
नारी मंच की अधीक्षिका छाया सक्सेना ने बताया कि विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि आशीष पांडेय जिद्दी विशिष्ट अतिथि कृष्ण कांत मिश्रा, राजीव रंजन मिश्र व डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित रहे कार्यक्रम संयोजिका उमा मिश्रा प्रीति के संयोजन में भव्य विमोचन हुआ।
इस अवसर पर साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र, कार्यकारी अध्यक्ष रोहित राज प्रमाणन अधिकारी संगीता मिश्रा सहित सभी पदाधिकारी ऑनलाइन उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ कुमुद श्रीवास्तव जी द्वारा दिया गया ।
इस विशेषांक में देश के विभिन्न प्रान्तों के रचनाकारों ने हरियाली का महत्व बताते हुए पर्यावरण संरक्षण की बात कगी।पर्यावरण स्वच्छ होगा तो हम स्वस्थ रहेंगे जींवन खुशहाल होगा इसलिए काव्य सृजन के माध्यम से समाज मे जागरूकता लाने का प्रयास इन कवि कवयित्रियों की रचनाओं में मिलता है। यह एक बेहतरीन काव्य संकलन है। संगम सुवास नारी मंच की यह पहल प्रशंसनीय है।