नई दिल्ली– साहित्य संगम संस्थान हरियाणा इकाई की साप्ताहिक ई-पत्रिका हरिहरहार के सद्य अंक ‘नशा मुक्तिअभियान-काव्यात्मक अभिव्यक्ति’ का विमोचन हरियाणा इकाई के दैनिक योजना प्रभारी राकेश कुमार ने भक्ति काल में किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा हरियाणा इकाई की हरिहरहार ई-पत्रिका के नशा मुक्ति अभियान का अंक विमोचन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है l
हरियाणा इकाई की साप्ताहिक ई पत्रिका में संपादक मंडल द्वारा आप सभी रचनाकारों की रचनाओं में से चुन-चुन कर मोती रूपी रचना सजाई जाती है, ये कार्य इतना सहज नहीं पर हमारे कर्मठ पदाधिकारी, संपादक मंडल हमेशा ही लग्न से इस कार्य में जुटे रहते हैं और आप तक हर हफ़्ते एक बेहतरीन पत्रिका पहुंचाने का कार्य करते हैं l
साहित्य संगम संस्थान हरियाणा इकाई के प्रत्येक पदासीन प्रबुद्धजन तन मन धन से साहित्य सेवा में लगे हैं l यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस इकाई से जुड़े रचनाकार हैं l हरिहरहार नशा मुक्ति अभियान, काव्यात्मक अभिव्यक्ति बेहतरीन रचना और नारों का संग्रह है, जो समाज में फैले नशे की लत को दर्शाती है और साथ ही नशे की बुरी लत के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करती है l हम सभी नशे की बुरी लत को पूर्ण रूप से मिटाने के लिए संकल्पबद्ध हैं l एक रचनाकार और एक अच्छा नागरिक होने के नाते ये समाज के प्रति हमारे दायित्व को दर्शाता है। हरिहरहार काव्यात्मक संग्रह में कुल 41 रचनाकारों की रचनाएं, नारा और पोस्टर सम्मिलित हैं l सभी एक से बढ़कर एक, सभी रचनाकारों ने समाज में नशे की बुरी लत के प्रति जागरूकता फैलाने वाले संदेश, नारा और पोस्टर बनाए हैं।
साहित्य संगम संस्थान दिल्ली की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष विनोद वर्मा दुर्गेश ने कहा हरिहरहार का यह अंक नशा मुक्ति पर आधारित है। इसमें संकलित सभी रचनाएं समाज को जागरूक करने का कार्य करेंगी। यह जानकारी विनोद वर्मा दुर्गेश ने दी।