भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान प्रकाशन भवानीमंडी की मासिक ई पत्रिका अविचल प्रभा वर्ष 2 अंक 15 नवम्बर 2018 नारी मंच संगम सुवास नारी मंच की प्रस्तुति अविचल प्रभा के अंक का विमोचन रविवार को साहित्य संगम संस्थान के व्हाट्सएप्प के मुख्य मन्च पर देश के ख्यातिनाम साहित्यकार भूपेन्द्र सिंह पड़िहार के कर कमलों से हुआ। इस अंक की प्रबन्ध सम्पादिका छाया सक्सेना प्रभु व सम्पादिका दीपाली पांडेय दीपा है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित को संस्थान के अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने बताया कि इस अंक में दीपाली पांडेय दीया बबिता चौबे शक्ति भावना शिवहरे उषा सेठी शालिनी जैन मीना कौशल संतोष कुमार रामप्रसाद मीणा राजलक्ष्मी शिवहरे भारती वर्मा नीरज अग्रवाल जयति जैन नूतन बृजेश शर्मा छाया सक्सेना अर्चना तिवारी उपासना पांडेय ललिता सेंगर ब्राह्मणी वीणा प्रवीणा त्रिवेदी शिवकुमारी शिवहरे रवि रश्मि अनुभूति कुसुम श्रीवास्तव अनिता मंदिलवार अर्चना मंजूषा मोहन सरोज सिंह स्वाति श्रीवास्तव सुचिता अग्रवाल सुचि की रचनाएं शामिल की गई है।
विमोचन के अवसर पर अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने कहा कि अविचल प्रभा नारी संगम सुवास की उन्मुक्त अभिव्यक्ति है। नारी सशक्तिकरण अभियान प्रचार प्रसार करने के लिए अविचल प्रभा मासिक पत्रिका सतत प्रकाशित की जा रही है। मातृदेवो भव शास्त्र वाक्य साकार हो रहा है।