शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली, हरदोई :
ब्लाक अहिरोरी क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा लाकडाउन के बीच बाहर से आने वाले लोगों का गांव गांव जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है । इसी क्रम में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा ग्राम अठौवा में 10 लोगों का तथा ग्राम केशवन में 30 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । सी एच सी अहिरोरी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम के द्वारा सभी लोगो का शारीरिक तापमान तथा खांसी बुखार आदि की जांच की गई तथा बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन में रहने को कहा गया।
प्रभारी चिकित्सक डा॰ मनोज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस की भयंकर महामारी के चलते लॉक डाउन तक सभी लोग घर पर ही रहे, कहीं बाहर न जायें । शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो का पालन करें, इससे सभी लोग सुरक्षित रहेंगे । स्वास्थ्य टीम ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी को संक्रमण से बचने के लिए मास्क या रूमाल अथवा गमछा से मुँह को ढके रहने को कहा गया । सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखने के लिए भी कहा गया जिससे कोई व्यक्ति संक्रमित न हो और इस गम्भीर महामारी से बचा जा सके । स्वास्थ्य टीम में सी एच सी अधीक्षक डा॰ मनोज कुमार सिंह, डा॰ राजीव श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट सर्वेश कुमार एवं स्टाफ नर्स दुर्गेश त्रिपाठी, अनुज सिंह व ग्राम सेक्टर संयोजक जयनारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।