मंसूर नगर गोशाला में गंदगी के कारण बीमार हो रहे गोवंश, जिम्मेदार मौन

आशुतोष अवस्थी, पिहानी-

● प्रधान प्रतिनिधि गंगाचरण ने बताया कि कई बार ग्रामपंचायत अधिकारी से लेकर ADO पंचायत तक को सूचित कर चुका हूं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई ।

पिहानी क्षेत्र के मंसूरनगर गोशाले में गंदगी का अम्बार लगा है । अधिकांश गोवंश गंदगी के कारण बीमार पड़ रहे हैथ । कई महीने से ना तो गोशाले में कोई सफाईकर्मी पहुंचा है ना कोई ब्लाक का जिम्मेदार।

जहाँ एक ओर शासन से लेकर प्रशासन तक सफाई को लेकर जंग छेड़ रखी है । वहीं गंदगी के कारण गोशाले में संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है । इस बाबत जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगाचरण से बात की तो उन्होंने बताया कि कई बार ग्रामपंचायत अधिकारी से लेकर ADO पंचायत तक को सूचित कर चुका हूं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है । बड़ा मुद्दा यह है क्या इस प्रकार गोशाले की गंदगी से बीमार होकर दम तोड़ते रहेंगे गोवंश।