मुश्किल समय में भी कुछ जाहिल सड़कों पर कर रहे मटरगश्ती, पुलिस को करना पड़ रहा बल प्रयोग

बदायूं जिले में लाॅकडाउन उल्लंघन करने वाले 8 लोग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और साथ ही बेवजह रोड पर घूम रहे लोगो के वाहनों का चालान भी किया गया ।

सोमवार को लाॅकडाउन उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कानूनी डंडा चला । जिले भर की पुलिस डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के आदशों पर कार्रवाही मे जुट गई । अलग अलग थानों क्षेत्रो मे पुलिस में अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाही की । शहरी क्षेत्रो मे कम लोग बेवजह सड़क पर घूमते मिले और वहीं देहात मे बड़ी संख्या मेमें लोग घरों से बाहर टहल रहे थे । सदर कोतवाल ओमकार सिंह ने उनसे अपील करते हुए कहा कि वह घरो में जायें । लेकिन वो लोग पुलिस की कोई बात मानने को तैयार नही हुए काफी गुजारिश के बाद भी लोग नही माने तो पुलिस ने लाठियां फटकारकर उनको घरो के अंदर किया ।