दिल्ली:– देश के सबसे बड़े साहित्यकारों व लेखकों के परिवार, साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के तत्त्वावधान में हिन्दी को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 01 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 तक हिन्दी मास महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
इस महोत्सव में देश विदेश के उन सभी रचनाकारों लेखकों कवि-कवयित्रियों को सम्मानित किया जायेगा जो साहित्य संगम संस्थान में उत्कृष्ट कार्य करते हैं, साहित्य साहित्य सेवा व सहयोग करते हैं। उन सभी को हिन्दी समर्पण सेवी सम्मान से नवाजा जायेगा। यह जानकारी संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ.राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को महोत्सव के संयोजक नवीन कुमार भट्ट नीर ने दी।