पहली पोस्टिंग

आकांक्षा मिश्रा गोंडा-

तुम्हारी हर आकांक्षा

पूरी अब हो सकेगी
निःसन्देह ,
ये सच हैं ,
स्वीकार करना
अभी मौन की स्थिति बड़ी दयनीय हैं
जहाँ कोई उत्कंठा हैरत करती
कितनी मन्नत पूरी करनी हैं
तुम्हारी पहली पोस्टिंग की
अभी शुरू हैं नित्य अर्पण
साथ श्रद्धा के विश्वास की
आराधना से जोड़ती
एक चन्दन तिलक से
एक मौन समर्पण में
आलिंगन करती हुई
तुम्हे भेजने की धुन में
प्रभात की वेला में
हो आई मन्दिर से
शिव रक्षक बन सके
एक स्त्री का विश्वास हैं ॥