आज का पंचांग

डॉ. पी. एल. शर्मा-


 ।। 🕉 ।।
*🌹🙏जय श्री राम🙏🌹*


कलियुगाब्द…………….5120
विक्रम संवत्…………..2075
शक संवत्……………..1940
रवि………………..उत्तरायण
मास……………………….चैत्र
पक्ष………………………शुक्ल
तिथी……………………तृतीया
दोप 04.50 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
तिथि स्वामी…………..विष्णु
नित्यदेवी…………..सर्वमंगला
सूर्योदय……….06.31.29 पर
सूर्यास्त……….06.38.57 पर
नक्षत्र………………….अश्विनी
संध्या 07.44 पर्यंत पश्चात भरणी
योग………………………….इंद्र
दोप 03.40 पर्यंत पश्चात वैधृति
करण………………………गरज
दोप 04.50 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………………….बसंत
दिन……………………मंगलवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
20 मार्च सन 2018 ईस्वी |

☸ शुभ अंक………….2
🔯 शुभ रंग………..काला

👁‍🗨 *राहुकाल* :
दोप 03.34 से 05.04 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 09.34 से 11.04 तक चंचल
प्रात: 11.04 से 12.34 तक लाभ
दोप. 12.34 से 02.04 तक अमृत
दोप. 03.34 से 05.04 तक शुभ
रात्रि 08.03 से 09.33 तक लाभ ।

📿 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ वज्रांगाय नमः ||

🎙 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
*भज गोविन्दम् :-*
कामं क्रोधं लोभं मोहं,
त्यक्त्वाऽत्मानं भावय कोऽहम्।
आत्मज्ञान विहीना मूढाः,
ते पच्यन्ते नरकनिगूढाः॥२६ अ ॥
अर्थात :-
काम, क्रोध, लोभ, मोह को छोड़ कर, स्वयं में स्थित होकर विचार करो कि मैं कौन हूँ, जो आत्म- ज्ञान से रहित मोहित व्यक्ति हैं वो बार-बार छिपे हुए इस संसार रूपी नरक में पड़ते हैं॥२६॥

🍃 *आरोग्यं :-*
*मेथी के घरेलु नुस्खे -*

*1. त्वचा की सुन्दरता –*
मेथी के ताजे पत्ते पीस कर चेहरे पर लगायें, ड्राइनेस, पिंपल्स, रिंकल्स, रेशेज आदि की समस्या दूर होती है तथा त्वचा चमकदार, सुंदर और मुलायम हो जाती है।

*2. गठिया, बात और जोड़ों का का दर्द –*
रोज सुबह मुँह धोने के बाद दो चम्मच मेथी बीज को अच्छी चबा-चबा कर खाएँ। कुछ ही दिनों में दर्द खत्म हो जाएगा।

*3. मधुमेह (डायबिटीज) –*
रात को एक कप पानी में एक चम्मच डाल कर रख दें। सुबह कप के पानी को पीकर भीगी हुई मेथी को खाएँ। डायबिटीज में आराम मिलेगा।

*4. साइटिका और कमर दर्द –*
एक ग्राम मेथी दाना पाउडर और सौंठ पाउडर को थोड़े गर्म पानी के साथ दिन में दो-तीन बार लेना फायदेमंद है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। पुराना रोग उभर सकता है। प्रसन्नता रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। आलस्य रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कार्यसिद्धि होगी।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
शोक समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। मेहनत का फल कम मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे, धैर्य रखें।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
मान-सम्मान मिलेगा। धनलाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आलस्य रहेगा। स्वाभिमान बना रहेगा। चिंता रहेगी। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा लाभ देगी। प्रमाद न करें। बेरोजगारी दूर होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। कार्य में बाधा होगी। जोखिम न लें।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम लेने से बचें। आर्थिक उन्नति होगी। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
जल्दबाजी से कार्य बिगड़ेंगे। योजना फलीभूत होगी। बिगड़ते काम लाभ देंगे। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। नवीन कार्य की योजना के अवसर प्राप्त होंगे।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन दूर होगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
दूसरे के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कुबुद्धि हावी रहेगी। धनलाभ होगा । जोखिम न लें। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यापारिक गोपनीयता बनाए रखें।

☯ आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें ।


।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩