भवानीमंडी:- साहित्य दर्शन ई-पत्रिका भवानीमंडी ने ऑनलाइन सम्मान समारोह में सोमवार को बारह रचनाकारों को समीक्षाधीश सम्मान से सम्मानित किया।
मीडिया प्रभारी भंवरसिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि साहित्य दर्शन ई पत्रिका भवानीमंडी की अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा प्रकाशित होती है। विगत दो वर्षों से इस पत्रिका का नियमित प्रकाशन होता है। साहित्य दर्शन ई पत्रिका ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इसके पर्यावरण दिवस विशेषांक का विमोचन ऑनलाइन किया। इस विशेष अंक की जिन रचनाकारों ने श्रेष्ठ समीक्षा लिखी उन्हें समीक्षाधीश सम्मान से डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित प्रधान संपादक साहित्य दर्शन ई पत्रिका एवम अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद भवानीमंडी के कर कमलों से सम्मानित किया गया।
समीक्षाधीश सम्मान से सम्मानित रचनाकारों में रामप्रीत आनंद चेतन जैन महावीर प्रसाद जैन के एन परमार राजेश चौरसिया नम्रता जैन विनोद शर्मा वेणु राकेश थावरिया विकास जैन कमलेश राठौर राधेश्यान शर्मा डॉ. गीता दुबे ने नाम प्रमुख हैं।