भवानीमंडी:- अखिल भारतीय साहित्य परिषद भवानीमंडी द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई पत्रिका का ऑनलाइन विमोचन समारोह रविवार को आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उदयपुर की कवयित्री नीता चौहान रही। विशिष्ट अतिथि युवा कवि अरुण गर्ग, राकेश थावरिया गीतकार रहे। विशेष सानिध्य अतिथि अभिषेक जैन लुहाड़िया युवा कवि-कवयित्री उत्साह जैन रहे।
मुख्य अतिथि कवयित्री नीता चौहान ने साहित्य दर्शन ई पत्रिका वर्ष 2 अंक 30 दीपावली विशेषांक का विमोचन किया।
ऑनलाइन विमोचन समारोह के संयोजक डॉ. राजेश पुरोहित ने बताया कि इस विशेषांक में 36 रचनाकारों की रचनाएं मल्टीकलर पेज पर सचित्र प्रकाशित की गई है। आलोक पर्व पर गीत कविता व छंदबद्ध व छंदमुक्त रचनाओं का बेहतरीन काव्य संकलन है यह विशेषांक।