रामू बाजपेयी-
पाली(हरदोई)- रविवार को भारतीय जनता पार्टी का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सवायजपुर विधायक व हरदोई सदर से सांसद प्रत्याशी जयप्रकाश रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भरखनी मण्डल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री व कुलदीप मिश्र ने मुख्य अतिथियों के तिलक लगाकर की
बोले सवायजपुर विधायक
इस अवसर पर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में हरदोई सांसद प्रत्याशी का परिचय कराते हुए कहा साथ कि भारतीय जनता पार्टी ने जयप्रकाश रावत को सोच समझकर व सर्वे के अनुसार प्रत्याशी बनाया है और इस क्षेत्र को जैसे प्रत्याशी की आवश्यकता है वैसे प्रत्याशी को ही उतारा गया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से अपील की चुनाव में प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से मेहनत करें ।
श्री सिंह ने आगे कहा कि मोदी सरकार गरीबों और नौजवानों की सरकार है। हर समय आम जनता की चिंता करने वाली सरकार है। अंत मे उन्होंने वहाँ पर मौजूद समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से जयप्रकाश रावत को सांसद बनाने की अपील की।
बोले सांसद प्रत्याशी
हरदोई सदर से प्रत्याशी जय प्रकाश रावत ने अपने संबोधन में कहा की इस समय देश चुनौतियों से जूझ रहा ऐसे में सिर्फ एक ही चेहरा है जो प्रधानमंत्री बनने के लायक है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश के आगे बड़ी बड़ी चुनौतियां है ऐसे में एक ही वो व्यक्ति है जो इनका सामना कर सकता है।
अभिनन्दन वर्धमान की घटना को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सम्भव हो पाया ।
अंत मे उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आप जैसी उम्मीद एक सांसद से रखते है मैं विश्वास दिलाता हूँ कि उन पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम के अंत मे मण्डल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री ने होली मिलन समारोह में आये हुए समस्त कार्यकताओं को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा नेता अनमोल बाजपेयी, आलोक शुक्ला, कुलदीप मिश्रा, अजीत बाजपेयी, शिवम तिवारी, अनुज मिश्रा, अमित अग्निहोत्री, आशुतोष मिश्र, अजय गुप्ता, आकाश गुप्ता, प्रकाश चन्द्र बाजपेयी, रिंकू बाजपेयी, राजबहादुर सिंह,
, अनुज पाठक, श्यामनाथ बाजपेयी, अर्चना मिश्रा, श्वेता अग्निहोत्री, मुकेश कुशवाहा, प्रदीप अवस्थी, लक्ष्मीकांत तिवारी, रवि बाजपेयी, ऋषभ कात्यायन, आशुतोष बाजपेयी, विनीत तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।