हरदोई की गुप्ता कालोनी के उमेश गुप्ता लापता, सूचना देने वाले को दिया जाएगा उचित ईनाम

हरदोई- शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह घर से निकला अधेड़ लापता हो गया। देर शाम तक घर तक न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की परंतु कोई पता न चल सका।

कोतवाली शहर अन्तर्गत मोहल्ला गुप्ता कालोनी निवासी लापता अधेड़ उमेश गुप्ता पुत्र रामरतन लाल गुप्ता की पत्नी आराधना ने बताया कि उनके पति रविवार सुबह लगभग दस बजे घर से बाहर निकले थे जो शाम तक वापस नहीं लौटे जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी । आराधना ने उनके पति के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित ईनाम देने की बात भी कही है।