मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निकाली गई रैली, जिला विद्यालय निरीक्षक रहे मौजूद

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)- रविवार को पाली नगर में जिला विद्यालय निरीक्षक बीo केo दुबे की अगुआई में एक विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । जिसमें नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन, सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज, पन्त इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या पाठशाला व बाबू खां जनता डिग्री कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया।

रैली में बच्चों ने स्लोगन लिखी हुई तख्तियां पकड़ रखी थी जिसपर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तरह तरह के नारे लिखे हुए थे। इसके साथ बच्चे पूरे जोश के साथ नारे भी लगा रहे थे।

रैली के पूर्व नगर के सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज में एक मतदाता जागरूक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक व नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी अवनीश शुक्ल मौजूद रहे। इस अवसर पर चौपाल को सम्बोधित करते हुए अधिशाषी अधिकारी अवनीश शुक्ल ने कहा कि बोट प्रत्येक मतदाता की ताकत है और उसे अपना मतदान अवश्य करना चाहिए।

जिला विद्यालय निरीक्षक वीo केo दुबे ने अपने सम्बोधन में वहाँ पर उपस्थित सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की तथा इसके साथ उन्होंने मतदान से होने वाले लाभों को भी बताया। उन्होंने आगे कहा हमे इस अभियान में पूरे जोश के साथ लगना है और यहाँ शत प्रतिशत मतदान करवाना है।

चौपाल के अंत मे भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त रमेश चंद्र वर्मा द्वारा वहाँ पर उपस्थित सभी नागरिकों, छात्र व छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

……नुक्कड़ नाटक से किया लोगों को जागरुक…..

इस अवसर पर नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक नाटक प्रस्तुत किया गया जिसका शीर्षक था ‘आओ मतदान करें’। छोटे छोटे बच्चों की रोचक प्रस्तुति को देख वहाँ पर मौजूद लोगों के हाथ तालियां बजाने को मजबूर हो उठे।

इस अवसर पर अनुराग अवस्थी, सुबोध रंजन गुप्ता, विजेता आर्या, शैलेश प्रकाश, विजय यादव, विमलेश मिश्रा, प्रशांत, विकास, खुशनूर बानों, बागीश बाजपेयी, जनार्दन श्रीवास्तव, कपिल अवस्थी, गणेश मिश्रा, दिलीप दीक्षित, सुनील शुक्ल, उमेश पांडेय, प्रशांत त्रिपाठी आदि के साथ साथ हजारों की संख्या में बच्चे मौजूद रहे।