पाली क़स्बे में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियाँ जोरों पर

पाली, हरदोई– पाली नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियाँ जोरों पर है। कस्बा पाली स्थित भुदरवाली मठिया पर हर साल की तरह इस बार भी महोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयाारी की जा रही है । शहरों व कस्बों में गणेश प्रतिमाओं की तैयारियों के साथ बाजार गुलजार होते नजर आ रहे हैं। मंदिर प्रांगण से लेकर श्रद्धालु घर तक गणेश प्रतिमा स्थापित करते है।

जिले से लेकर ग्रामीणांचलों तक 13 सितम्बर से शुरु होने वालेे गणेश महोत्सव को बड़े ही धूमधाम व श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। मां दुर्गा मंदिर भुदर वाली मठिया के कमेटी सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया है कि गणेश महाराज के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। साथ ही बताया कि सात दिवसीय इस कार्यक्रम में सुबह आरती 7:30 और शाम की आरती 7 बजे होगी। साथ ही वृंदावन से आई भव्य झांकियों का रंगारंग मंचन भी शाम 8 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।